विग्नेश शिवा की अगली फिल्म में होंगे शिवकार्तिकेयन!

चेन्नई, 11 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता शिवकार्तिकेयन, निर्देशक विग्नेश शिवा की अगली फिल्म के साथ जुड़ सकते हैं। निर्देशक ने हाल ही में तमिल हिट फिल्म ‘नानुम राउडीधन’ की सफलता का स्वाद चखा है।

निर्माता ए.एम. रतनम के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “रतनम ने विग्नेश शिवा की अगली फिल्म में शिवकार्तिकेयन के साथ हामी भरी है।”

तमिल फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने में काफी समय है, क्योंकि शिवकार्तिकेयन ने एक अन्य फिल्म पर काम शुरू किया है।

एक सूत्र ने कहा, “शिवकार्तिकेयन इस साल के अंत तक वर्तमान परियोजना पर काम करेंगे। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493