नेपाल को पोर्टेबल वेंटिलेटर और एक्स-रे मशीन देगी दिल्ली

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार भूकंप प्रभावित नेपाल को पोर्टेबल वेंटिलेटर और एक्स-रे मशीन देगी। साथ ही कहा कि सरकार नेपाल को सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर भी उपलब्ध कराएगी ताकि वह भारत में रह रहे नेपाली नागरिकों का डाटाबेस तैयार कर सके।

यह घोषणा दिल्ली सचिवालय में नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय और मुख्यमंत्री केजरीवाल के बीच बैठक के दौरान की गई। अन्य मुद्दों के साथ-साथ उन्होंने नेपाल में भूकंप के बाद की स्थितियों पर भी चर्चा की।

एक बयान के मुताबिक, “नेपाल के राजदूत ने मुख्यमंत्री से कहा कि उन्हें चिकित्सकीय उपकरणों (पोर्टेबल वेंटिलेटर और एक्स-रे मशीन) की जरूरत है। मुख्यमंत्री इस बात पर सहमत हुए।”

नेपाल के राजदूत ने दिल्ली सरकार से भारत में रह रहे नेपाली नागरिकों का डाटाबेस तैयार करने के लिए दिल्ली सरकार की सहायता और सहयोग की मांग की। केजरीवाल ने उनकी इस मांग को तुरंत स्वीकार कर लिया।

बयान के मुताबिक, “दिल्ली सरकार भारत में रह रहे नेपाली नागरिकों का डाटाबेस तैयार करने के लिए नेपाल को हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की सहायता मुहैया कराएगी।”

नेपाल में तीन भीषण भूकंप और उसके बाद आने वाले कई झटकों में हजारों लोगों की मौत हो गई और बड़े पैमाने पर तबाही हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493