नेपाल को 1 अरब डॉलर से अधिक देगा चीन, जापान

काठमांडू, 25 जून (आईएएनएस)। चीन और जापान ने गुरुवार को भूकंप से तबाह नेपाल को पुनर्निर्माण के लिए एक अरब डॉलर से अधिक मूल्य की सहायता देने का वादा किया है।

अंतर्राष्ट्रीय दानदाताओं के सम्मेलन में यहां चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने नेपाल को 75 करोड़ डॉलर की सहायता का वादा किया। चीन ने 1,500 नेपाली नागरिकों को प्रशिक्षण का अवसर देने का भी वादा किया।

अप्रैल में आए कई चरणों के भूकंप से नेपाल में भारी तबाही हुई थी।

जापान ने सम्मेलन में नेपाल को 26 करोड़ देने का वादा किया।

जापान ने देश के सांस्कृतिक धरोहरों की मरम्मत में भी सहयोग देने की पेशकश की।

नॉर्वे ने नेपाल को तीन करोड़ डॉलर देने का वादा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493