नेपाल ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मांगी 7 अरब डॉलर की मदद

काठमांडू, 25 जून (आईएएनएस)। नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला ने अप्रैल में देश में आए विनाशकारी भूकंप से हुई तबाही से निपटने और पुनर्निर्माण कार्यो के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से सात अरब डॉलर की मदद मांगी है।

कोइराला ने नेपाल में पुनर्निर्माण को लेकर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इस मदद का अनुरोध किया।

सम्मेलन में भारत की ओर से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने नेपाल को एक अरब डॉलर की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी तथा 60 देशों के 300 से अधिक प्रतिनिधि भी काठमांडू में आयोजित इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।

नेपाल की राजधानी काठमांडू में इस सम्मेलन का आयोजन नेपाल सरकार ने किया है। सम्मेलन का उद्देश्य भूकंप प्रभावित नेपाल में पुनर्निर्माण के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से वित्तीय सहायता प्राप्त करना है। नेपाल में इस साल 25 अप्रैल को आए भूकंप में भारी तबाही मची थी, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.9 मापी गई थी। तब से अब तक देश में भूकंप के कई छोटे झटके आ चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493