काठमांडू, 25 जून (आईएएनएस)। भूकंप प्रभावित नेपाल को पुनर्निर्माण कार्यो के लिए अमेरिका और यूरोपीय संघ भी मदद देंगे। भारत पहले ही नेपाल को एक अरब डॉलर की आर्थिक सहायता देने की घोषणा कर चुका है।
यहां अंतर्राष्ट्रीय दानदाताओं के सम्मेलन में अमेरिका और यूरोपीय संघ की ओर से नेपाल को आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई। नेपाल में अमेरिका के राजदूत पीटर बोडे ने इस हिमालयी देश को 20 करोड़ डॉलर की सहायता देने की घोषणा की।
इसी तरह, एशियाई विकास बैंक ने नेपाल को 60 करोड़ डॉलर की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, जबकि यूरोपीय संघ ने नेपाल को 10 करोड़ यूरो की मदद देने की घोषणा की है।
dharmpath.com dharmpath