नेपाल : बालाजू पूर्णिमा पर लोगों ने किया पवित्र स्नान

काठमांडू, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में लोगों ने शुक्रवार को वार्षिक हिन्दू पर्व बालाजू पूर्णिमा मनाया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने काठमांडू के बाहरी इलाके में स्थित पवित्र फुहारों के नीचे स्नान किया। ऐसा माना जाता है कि इन फुहारों के नीचे स्नान करने से शरीर स्वस्थ रहता है।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के अनुसार श्रद्धालुओं का मानना है कि बालाजू पूर्णिमा पर पवित्र स्नान करने से वे रोगों से सुरक्षित हो जाएंगे।

बालाजू वाटर गार्डन में लोगों ने 22 फुहारों के नीचे स्नान किया। इसके बाद वे नागार्जुन की पहाड़ी पर ध्यान के लिए रवाना हो गए। वहां जाने में इन्हें करीब चार घंटे लगेंगे।

फुहारों को मकर के रंगीन चित्रों से सजाया गया था। मकर एक पौराणिक समुद्री जीव है जिसे हिन्दू संस्कृति में प्रवेश द्वारों का रक्षक माना जाता है।

नेपाल में पर्वो का आयोजन चंद्र कैलेंडर के अनुसार होता है और करीब-करीब हर सप्ताह के अंत में देश में यह घटित होता है। हिन्दू और बौद्ध देवताओं की साझा मान्यताओं से उत्पन्न ये पर्व देश में करीब 100 विविध जातीय समूहों को एक साथ जोड़ कर रखे हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493