समाचार पत्र ला रेजॉन की रपट के अनुसार, एवो ने अपना यह संदेश मादक पदार्थो की वैश्विक समस्या पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा के विशेष सत्र में पेश किया, जो न्यूयॉर्क में मंगलवार से गुरुवार तक चला था।
उन्होंने इसके पहले वेनेजुएला की उड़ान भरने से पहले कहा था, “हम अपने भाषण में बताएंगे कि अमेरिका कैसे मादक पदार्थो के खिलाफ लड़ाई में नाकाम रहा है।”
इसके अलावा उन्होंने कहा कि अमेरिका की मादक पदार्थ-रोधी नीति ‘विशुद्ध रूप से भू-राजनीतिक हितों’ पर आधारित है। उन्होंने कहा कि वह एक अधिक व्यापक बोलीविया शैली की नीति अपनाने के लिए अभियान चलाएंगे।
उन्होंने कहा था कि हम यह भी बताएंगे कि कैसे मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ हमारी राष्ट्रीय नीति को संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ सहित दुनिया भर में स्वीकार किया गया है।
dharmpath.com dharmpath