नेपाल-भारत के लोगों में दिल का संबंध : शिवराज

भोपाल, 9 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत में नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय से मुलाकात के दौरान कहा कि नेपाल और भारत के लोगों के बीच दिलों का संबंध है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, नेपाल के राजदूत उपाध्याय ने यहां मंत्रालय में सोमवार को मुख्यमंत्री चौहान से सौजन्य भेंट की। उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिकृति भेंट की और उन्हें नेपाल आमंत्रित किया।

इस मौके पर चौहान ने कहा कि सांस्कृतिक परंपराओं और सभ्यता की दृष्टि से नेपाल और भारत में सिर्फ मित्रवत राष्ट्र का नहीं, बल्कि परस्पर भाईचारे का रिश्ता है। नेपाल और भारत के लोगों के बीच दिलों का संबंध है।

राजदूत उपाध्याय ने कहा कि नेपाल में जल-विद्युत उत्पादन की विशाल संभावनाएं हैं। भारत इन संभावनाओं का दोहन करने में मदद कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और शांति स्थापित करने में आगे बढ़ रहा है। इस दिशा में भी ठोस प्रयास होंगे।

उपाध्याय ने मध्यप्रदेश और नेपाल के बीच सांस्तिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए सांस्कृतिक और अकादमिक समूहों का आदान-प्रदान शुरू करने की इच्छा जाहिर की। मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि यह मध्यप्रदेश के लिए भी लाभदायी होगा। उन्होंने उपाध्याय को आनंद मंत्रालय के गठन के उद्देश्य और प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493