नेपाल भूकंप पीड़ितों को हरसंभव मदद : नीतीश

पटना, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा है कि नेपाल भूकंप पीड़ितों को पूरी क्षमता के अनुसार और हरसंभव मदद किया जाएगा।

रक्सौल और सीतामढ़ी से राहत शिविरों का जायजा लेकर पटना लौटे मुख्यमंत्री ने पटना हवाई अड्डे पर कहा, “बेहतर तरीके से राहत पहुंचाने के इंतजाम किया जा रहा है। जितना संभव होगा, नेपाल के पीड़ितों को मदद पहुंचाएंगे।”

उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकारी केंद्र सरकार से लगातार संपर्क में हैं। राज्य सरकार की तरफ से एक बेस रिलीफ कैम्प रक्सौल में बनाया गया है। अब तक 1500 से अधिक पीड़ितों ने इसका उपयोग किया है। जो इस कैम्प में आ रहे हैं, उन्हें भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराकर उनके गंतव्य स्थानों तक भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एक और राहत शिविर खोलने की तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “पटना, बेतिया और सीतामढ़ी में राहत सामग्री की पैकेजिंग की जा रही है। प्रतिदिन पन्द्रह हजार पैकेट बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक पॉकेट में दो किलो चूड़ा, ढाई सौ ग्राम चीनी, नमक, एक बोतल पानी रखे जा रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि टेट्रा पैक दूध और मिल्क पाउडर भी भेजा जाएगा। कम्बल, चादर एवं अन्य राहत सामग्रियों की व्यवस्था की जा रही है। बैरगनिया (सीतामढ़ी) की ओर से भी राहत सामग्रियां नेपाल भेजी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493