नेपाल भूकंप में असम के 7 व्यक्तियों की मौत

गुवाहाटी, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में असम के सात व्यक्तियों की मौत हो गई है, और उनके शव वापस लाए जा रहे हैं।

गुवाहाटी, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में असम के सात व्यक्तियों की मौत हो गई है, और उनके शव वापस लाए जा रहे हैं।

राज्य के गृह विभाग की आयुक्त सचिव एल.एस. चांगसन ने मीडिया को बताया, “हमें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल एनडीआरएफ से जानकारी मिली है कि कुछ शव बरामद कर लिए गए हैं और उनमें से सात असम के हैं।”

चांगसन ने कहा, “भारतीय वायुसेना शवों को लाएगी और वे आज (सोमवार) रात नई दिल्ली पहुंच रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि यदि संभव हुआ तो असम सरकार उन शवों को नई दिल्ली से गुवाहाटी लाएगी।

चांगसन ने कहा कि नेपाल में फंसे 40 लोगों को सोमवार तक नई दिल्ली वापस लाया गया, और राज्य सरकार उन्हें जल्द गुवाहाटी लाने के प्रयास कर रही है।

चांगसन ने कहा कि छह अन्य फंसे लोग सोमवार सुबह काठमांडू से मोरीगांव जिले में स्थित अपने गृहस्थान खुद के प्रयास से पहुंच गए।

राज्य सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीजीपी उमेश कुमार को काठमांडू में तैनात कर रखा है ताकि वे वहां फंसे असम के लोगों से बातचीत कर सकें और उन्हें वापस लाने के इंतजाम कर सकें।

अधिकारी ने कहा मुख्यमंत्री तरुण गोगोई स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

चांगसन ने कहा, “हमें यह भी पता चला है कि काठमांडू में और उसके आसपास विभिन्न अस्पतालों में 10 व्यक्ति भर्ती हैं।”

उन्होंने कहा, “हम लोगों को नेपाल से सड़क मार्ग से वापस लाने की संभावना भी तलाश रहे हैं। हमने सड़क मार्ग से एक पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी को पहले ही भेज रखा है। यदि सड़क सही है, तो हम वहां से अपने लोगों को वापस लाने के लिए एंबुलेंस और अन्य वाहन भेजेंगे।”

आपदा के बाद स्थापित सरकारी हेल्पलाइन पर 25 अप्रैल से 120 लोगों के रिश्तेदारों ने संपर्क किए हैं।

अधिकारी ने कहा, “हम मानते हैं कि नेपाल में जिस समय 25 अप्रैल को भूकंप आया, उस समय वहां असम से कुल 120 लोग थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493