नेपाल भूकंप में 1000 यूरोपीय नागरिक अब भी लापता

काठमांडू, 1 मई (आईएएनएस)। नेपाल में 25 अप्रैल को आए भीषण जलजले से पहले पर्यटक के तौर पर यहां आए 1,000 यूरोपीय नागरिक अब भी लापता हैं। नेपाल में यूरोपीय संघ के राजदूत रेंस्जे टीरिंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

टीरिंक ने कहा कि जिन लोगों के बारे में कोई सूचना नहीं है वे ट्रेकर थे और वे नेपाल के लंगतांग और लुक्ला इलाके में रह रहे थे।

भूकंप और उसके बाद आए हिमस्खलन के कारण नेपाल के विभिन्न हिस्सों में 12 यूरोपीय नागरिकों की मौत हो चुकी है।

काठमांडू के उत्तर में स्थित लांगतांग ट्रेकिंग क्षेत्र है। हिमस्खलन और भूस्खलन से यह इलाका प्रभावित हुआ है। इसके अलावा लुक्ला ट्रेकरों के लिए जंपिग ऑफ प्वाइंट है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493