काठमांडू, 14 नवंबर (आईएएनएस)। नेपाल के रौतहाट जिले में हथियारों से लैस एक समूह और पुलिस के बीच गोलीबारी में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के तेझिलाला शाह (44) के रूप में की गई है। गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।
पुलिस को रिपोर्ट मिली थी कि भारत से लालबाकिया नदी के जरिये जिले में भारी हथियारों की आपूर्ति की जा रही है।
सूचना मिलने पर एक सुरक्षा दल घटनास्थल पहुंचा। लेकिन, तीन से चार व्यक्तियों के गिरोह ने पुलिस पर गोलीबारी की। सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से कुछ देर तक गोलीबारी होती रही।
पुलिस ने कहा कि एक राइफल, कट्टा व कुछ गोलियां बरामद की गई हैं।
dharmpath.com dharmpath