नेपाल में चलेंगे भारत के नोट..

नेपाल और भारत सैद्धांतिक रूप से 500 और 1,000 रुपए के भारतीय नोट नेपाल में चलाने पर सहमत हुए हैं। इस पर पिछले एक दशक से अधिक समय से प्रतिबंध लगा हुआ था।7highres_00000402520408 (1)

भारत के 100 रुपए से अधिक मूल्य के नोट के नेपाल में प्रसार पर प्रतिबंध है। दोनों देशों के बीच अनाधिकृत व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए भारत के अनुरोध के आधार पर यह प्रतिबंध लगाया गया था।
नेपाल के वाणिज्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव जीव राज कोईराला ने कहा कि नेपाल-भारत अंतर-सरकारी समिति की बैठक में दोनों पक्षों ने यह निर्णय किया कि कोई भी भारतीय अगर नेपाल आता है वह 25,000 रुपए तक के 500 और 1,000 के भारतीय नोट ला सकता है। बैठक काठमांडू में रविवार को संपन्न हुई।

हालांकि, इस निर्णय को अमल में लाने के लिए दोनों पक्षों को तौर-तरीकों पर विचार करने की जरूरत है। नई व्यवस्था से नेपाल आने वाले भारतीय सैलानियों को फायदा होगा। भारत के वाणिज्य सचिव एस. आर. राव ने कहा कि जून में काठमांडू में गृह सचिव स्तर की बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया था।
form ruvr

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493