नेपाल में नए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की निर्वाचन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

काठमांडू, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेपाल में 20 सितंबर को जारी संविधान के तहत राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व संसद अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

संविधान के अंगीकार होने के बाद संसद का पहला सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ।

नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला शाम को बाद में राष्ट्रपति राम बरन यादव से मुलाकात करेंगे और प्रक्रिया शुरू करने की अपील करेंगे।

मंत्री लाल बाबू पंडित ने आईएएनएस से कहा कि कैबिनेट की एक बैठक में कोइराला ने कैबिनेट के अपने सहयोगियों से कहा कि वह राष्ट्रपति से मिलेंगे और नेपाल के नए संविधान के आधार पर एक नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहेंगे।

अधिकांश राजनीतिक पार्टियों के बीच आम सहमति बनने के बाद नए प्रधानमंत्री की पुष्टि होने की संभावना है या फिर प्रधानमंत्री के निर्वाचन के लिए राष्ट्रपति बहुमत का आह्वान करेंगे।

नए संविधान के मुताबिक, सदन का सत्र शुरू होने के सात दिनों के अंदर प्रधानमंत्री का निर्वाचन करना है।

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन 20 दिनों के अंदर और राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति का निर्वाचन एक महीने के अंदर करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493