सेलिना ‘रिवाइवल’ के लिए करेंगी विश्वयात्रा

लॉस एंजेलिस, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। सेलिना गोमेज अपने नए एल्बम ‘रिवाइवल’ के समर्थन में अगले साल पूरे विश्व का दौरे करेंगी।

‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, 23 वर्षीय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में दौरे की घोषणा की।

वीडियो क्लिप उनके होटल के कमरे से ली गई, जिसमें गोमेज ने कैमरे के सामने कहा, “मैं ‘रिवाइवल’ के लिए विश्वयात्रा की शुरुआत करूंगी। मैं मई से जुलाई के बीच अमेरिका और कनाडा की यात्रा करूंगी और उसके बाद विदेश यात्रा करूंगी।”

डिज्नी के स्वामित्व वाली हॉलीवुड रिकॉर्डस छोड़ने के बाद से ‘रिवाइवल’ गोमेज की पहली यात्रा है। इस वजह से यह 9 अक्टूबर को जारी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493