काठमांडू, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की सीमा से लगते नेपाल के रुपन्देही जिले में एक यात्री बस राजमार्ग से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हुए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से कहा कि हादसा शनिवार को पूर्वी-पश्चिमी राजमार्ग के किनारे हुआ। बस नारायणगढ़ से नेपालगंज जा रही थी।
हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से चार की हालत नाजुक बताई गई है।
dharmpath.com dharmpath