नेपाल में बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री भेजेगी सरकार : नीतीश

पटना, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि नेपाल के भूकंप पीड़ितों के लिए बिहार सरकार खाद्य सामग्री भेजेगी तथा बिहार के फंसे लोगों को लाने के लिए यात्री बस भेजेगी।

भूकंप से आई तबाही और राहत कार्यो की समीक्षा के लिए आला अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश ने कहा कि नेपाल में फंसे बिहार के लोगों को वहां से लाने के लिए बिहार सरकार बस भेजेगी।

उन्होंने कहा, “बिहार से दवा और चिकित्सकों का एक दल भी नेपाल भेजा जा रहा है। इसके अलावा बिहार से सटे नेपाल के इलाकों में बिजली व्यवस्था सुधारने में भी बिहार सरकार मदद करेगी।”

उन्होंने कहा कि इस संबंध में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत हुई है।

उन्होंने बताया कि बिहार के बहुत सारे लोग नेपाल में फंसे हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में भूकंप प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है। पीड़ितों का सर्वेक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रियों को क्षेत्र में रहने का निर्देश दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493