नेपाल में भूकंप से मरने वालों संख्या 6,621 हुई

काठमांडू, 2 मई (आईएएनएस)। नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 6,621 पर पहुंच चुकी है। शनिवार को नेपाल के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

भूकंप प्रभावित क्षेत्रों से जैसे-जैसे मलबे में दबे शव निकाले जा रहे हैं, मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में महिलाओं की संख्या काफी अधिक है।

नेपाली सेना प्रमुख जनरल गौरव शमशेर राणा ने शुक्रवार को मीडिया को बताया था कि मरने वालों की संख्या 10,000 तक पहुंच सकती है, क्योंकि राहत एवं बचाव कर्मी काठमांडू और अन्य सुदूरवर्ती इलाकों में लगातार मलबे में दबे जीवित बचे लोगों को बचाने और शवों को बाहर निकालने में लगे हुए हैं।

शुक्रवार को ध्वस्त हो चुकी मशहूर ऐतिहासिक स्थल धरहरा मीनार के मलबे से 50 शव और निकाले गए।

बीते शनिवार को आए 7.9 तीव्रता वाले भूकंप ने नेपाल में व्यापक तबाही मचाई है, जिसमें 10,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 12,000 से अधिक घर नष्ट हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493