नेपाल में यात्री विमान लापता, 21 सवार

काठमांडू, 24 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल में बुधवार को एक यात्री विमान लापता हो गया, जिसमें चालक दल के तीन सदस्यों सहित 21 लोग सवार सवार थे।

एक अधिकारी ने बताया कि ट्विन ओट्टर एयरक्राफ्ट के विमान ने पोखरा शहर से जॉमसन के लिए उड़ान भरी थी। विमान की तलाश शुरू कर दी गई है।

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, तारा एयरलाइन्स के मीडिया अधिकारी भीम राज राय ने बताया, “सेना के एक हेलीकॉप्ट और डायनेस्टी एयर के एक हेलीकॉप्टर को पहले ही खोज अभियान में लगाया जा चुका है।”

विमान का नियंत्रण कक्ष से संपर्क सुबह 7.47 बजे हवाईअड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद टूट गया था।

विमान में सवार 18 यात्रियों में से दो विदेशी हैं। हालांकि उनकी राष्ट्रीयता का अभी पता नहीं चल पाया है। विमान में चालक दल के तीन सदस्य थे।

राय ने कहा, “पोखरा और जॉमसम दोनों स्थानों पर आज (बुधवार) का मौसम साफ है। इसलिए हमें इस संबंध में फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल पर रहा है कि आखिर हुआ क्या?”

विमान को पिछले साल सितंबर में बेड़े में शामिल किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493