छोटे पर्दे पर कदम रख रहीं सलमा आगा

मुंबई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। बीते जमाने की जानी-मानी अदाकारा-गायिका सलमा आगा अब आगामी धारावाहिक ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ से साथ छोटे पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं।

सलमा को ‘निकाह’, ‘कसम पैदा करने वाले की’ और ‘पति पत्नी और तवायफ’ जैसी फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाता है। ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ में सलमा चर्चित अभिनेत्री अमृता राव, दीप्ति नवल, जरीना वहाब और पल्लवी जोशी सहित अन्य सितारों के साथ नजर आएंगी।

इसमें वह एक मशहूर गायिका नयनतारा देवी की भूमिका में नजर आएंगी।

सलमा ने कहा, “सालों बाद लोगों ने मुझसे इसके लिए संपर्क किया। मैं इस धारावाहिक और इसके विषय के बारे में आश्वस्त हूं। नयनतारा देवी का किरदार सम्मान और गरिमा के साथ लिखा गया और इसके लिए मुझसे संपर्क किया गया।”

उन्होंने कहा, “मैं पूरी तरह किरदार से जुड़ी हुई हूं। यह मेरे दिल के करीब है। नयनतारा देवी एक निपुण गायिका है और नायिका कल्याणी के जीवन को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493