नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह धूप रही। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “गुरुवार सुबह में हल्का धुंधलका सा रहने के आसार हैं। बुधवार को दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है।”
दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 86 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई और इसी वक्त दृश्यता 3,000 मीटर रही।
वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 13.4 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath