दमिश्क, 24 फरवरी (आईएएनएस)। सीरिया के राष्ट्रीय सुलह मंत्री अली हैदर ने कहा है कि हालिया युद्धविराम की घोषणा का असर आतंकवाद के खिलाफ जारी लड़ाई पर नहीं पड़ना चाहिए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अली हैदर ने अमेरिका और रूस के युद्धविराम पर राजी होने के बाद सीरिया की सरकार के भी इसे अपनाने पर गौर करने की मंगलवार को सराहना की।
उन्होंने हालांकि कहा कि सरकार की इस स्वीकृति में विस्तृत खुफिया जानकारी शामिल है, जिसकी अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।
अली हैदर ने कहा, “सरकार की स्वीकृति का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है, जिसमें किसी भी अंतर्राष्ट्रीय पहल में से आतंकवाद के खिलाफ जारी लड़ाई को बाहर न करने की बात की गई है और आतंकवादी कहां हैं, उन इलाकों का एक स्पष्ट रोडमैप है।”
उन्होंने कहा कि सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) और अलकायदा से जुड़ा नुसरत फ्रंट ही एकमात्र आतंकवादी समूह नहीं हैं।
अली हैदर ने कहा, “मैं यह भी कहूंगा कि आतंकवाद डैश और अल-नुसरा तक ही सीमित नहीं है, अन्य आतंकवादी समूह भी हैं, जो अभी भी सीरिया की सेना की शक्ल में काम कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath