शाहरुख ने स्वयं को बताया राष्ट्रपिता, सचिन, यश चोपड़ा का ‘फैन’

मुंबई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘फैन’ का प्रचार कर रहे बॉलीवुड किंग शाहरुख खान का कहना है कि उन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, यश चोपड़ा, रजनीकांत और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों के बहुत बड़े फैन हैं। उन्हें इन सब पर गर्व है।

शाहरुख (50) ने आगामी फिल्म का गीत ‘जबरा फैन’ भोजपुरी, गुजराती, बांग्ला और पंजाबी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में जारी किया।

शाहरुख ने पंजाबी संस्कृति की पवित्रता दिखाने के लिए दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की सराहना की। उन्होंने फिल्म के पंजाबी भाषा के गीत का एक लिंक भी साझा किया।

शाहरुख ने सोमवार रात ट्विटर पर लिखा, “यशजी की तरह किसी ने पंजाबी संस्कृति की पवित्रता को नहीं दिखाया। यह सिर्फ आप हैं। मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं।”

शाहरुख ने रोहित शेट्टी की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में ‘लुंगी डांस’ गाने के जरिए से सुपरस्टार रजनीकांत के प्रति अपना विशेष लगाव जाहिर किया था। उन्होंने कहा कि वह रजनीकांत के अनगिनत फैन में से एक हैं।

उन्होंने लिखा, “रजनी सर मैं स्टार नहीं हूं, सिर्फ आपके अनगिनत प्रशंसकों में से एक हूं। थलाइवा सुपरस्टार रजनी आप पर गर्व है।”

‘फैन’ 15 अप्रैल को रिलीज होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493