बिहार में मौसम साफ, तेज धूप

पटना, 24 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य इलाकों में बुधवार सुबह आसमान साफ रहा। धूप तेज रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाने के आसार जताए हैं। न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई है।

इसके अलावा गया में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री, भागलपुर में 13.5 डिग्री और पूर्णिया में 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले यानी मंगलवार को पटना में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री, पूर्णिया में 29.5 डिग्री और गया में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493