काठमांडू, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में शनिवार को 8.1 तीव्रता वाले एक तीव्र भूकंप के बाद 7.0 तीव्रता वाला एक और भूकंप आया। यह जानकारी चाइना अर्थक्वैक नेटवर्क्स सेंटर (सीईएनसी) ने दी।
सेंटर के मुताबिक, दूसरे भूकंप का केंद्र राजधानी काठमांडू से 75 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम स्थित लामजुंग में 28.3 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 84.8 डिग्री पूर्वी देशांतर में धरती के नीचे 30 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप का केंद्र धरती से 15 किलोमीटर नीचे था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.9 थी।
सीएनईसी के मुताबिक, 8.1 तीव्रता वाले पहले भूकंप के 12 मिनट बाद चीन के किंजियांग जिले के चांगकिंग नगरनिगम में 3.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।
भूकंप भारत और बांग्लादेश में भी महसूस किए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath