जम्मू एवं कश्मीर में भूकंप के तेज झटके

श्रीनगर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.5 दर्ज की गई।

हालांकि भूकंप का केंद्र राज्य से दूर होने के कारण किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की खबरें नहीं हैं।

मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने आईएएनएस को बताया, “शनिवार पूर्वाह्न् 11.45 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हमारे सिसमोग्राफ ने भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.5 दर्ज की।”

उन्होंने बताया, “भूकंप का केंद्र नेपाल में सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में 28.1 डिग्री उत्तरी अक्षांश एवं 84.6 डिग्री पूर्वी देशांतर पर पाया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493