‘नेमार का इस सीजन में पीएसजी से रियल मेड्रिड में आना नामुमकिन’

मेड्रिड, 1 मई (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड और ब्राजील फुटबाल टीम के पूर्व फारवर्ड रोनाल्डो का मानना है कि नेमार का इस समर सीजन में पेरिस सेंट जर्मेन से रियल मेड्रिड में शामिल होना नामुमकिन है।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो ने हालांकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना से इनकार नहीं किया।

ब्राजील के 26 वर्षीय खिलाड़ी नेमार पिछले समर सीजन में 22.2 करोड़ पाउंड की राशि में बार्सिलोना फुटबाल क्लब से पीएसजी में शामिल हुए थे। वर्तमान में वह अपनी पैर की चोट से उबर रहे हैं।

रोनाल्डो ने कहा, “हाल ही में नेमार एक बड़ी रकम में पीएसजी में शामिल हुए हैं और मुझे नहीं लगता कि पीएसजी को पैसों की जरूरत है। ऐसे में अगर रियल क्लब बड़ा प्रस्ताव रखता भी है, तो इससे उनका मन नहीं बदलेगा।”

उन्होंने कहा, “इस समय मुझे लगता है कि नेमार का रियल में खेलना असंभव है। हो सकता है कि कुछ वर्षो में ऐसा संभव हो। वह अब भी युवा खिलाड़ी हैं। लेकिन, इस समय तो उनका रियल के लिए खेलना नामुमकिन है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493