छग : रमन-गोहांई ने अंत्योदय एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी (फोटो सहित)

केंद्रीय मंत्री गोहांई ने कहा, “यह ट्रेन गरीब भाई-बहनों के लिए बनाई गई है, लेकिन देखने से नहीं लगता कि यह गरीबों के लिए है। इसमें राजधानी एक्सप्रेस की तरह ही सारी सुविधाएं हैं।”

वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा, “पिछले सवा सौ सालों में छत्तीसगढ़ में जितना रेलवे का विकास हुआ, उतना अगले 5 वर्षो में रेलवे के साथ मिलकर करेंगे। मुझे खुशी है कि इस ट्रेन की शुरुआत रायपुर से हो रही है। इस ट्रेन के नाम के अनुरूप पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना अंत्योदय इससे जुड़ा हुआ है।”

उन्होंने कहा, “यह यह ट्रेन आम लोगों की पहुंच में है। अब लोग आराम से दिल्ली और फिरोजपुर जा सकते हैं। अब नई सुविधाओं में अंत्योदय एक्सप्रेस भी शामिल हो गई है। इससे पहले हमसफर एक्सप्रेस की सुविधा भी छत्तीसगढ़ से शुरू हुई है।”

डॉ. सिंह ने कहा, “पहले इस ट्रेन की शुरुआत बिलासपुर से करने का निर्णय लिया गया था। मैंने रेलमंत्री पीयूष गोयल से विगत चार दिन पूर्व दिल्ली में हुई मुलाकात में रायपुर और दुर्ग को भी शामिल करने का अनुरोध किया। उन्होंने तत्काल इस ट्रेन को दुर्ग से शुरुआत करने की स्वीकृति दी। अब भाटापारा में भी स्टापेज की मांग है, वो भी पूरा हो जाएगा।”

दुर्ग-फिरोजपुर-दुर्ग अंत्योदय एक्सप्रेस जनसाधारण की तरह पूर्णत: अनारक्षित ट्रेन है। इसमें सीसीटीवी कैमरे, स्वच्छ पानी के लिए एक्वा गार्ड, सूचना के लिए डिजिटल डिस्प्ले जैसी उन्नत सुविधाएं हैं। इस गाड़ी में 16 सामान्य कोच व 2 जनरेटर कोच सहित कुल 18 कोच हैं। अनारक्षित सुपरफास्ट गाड़ी होने के कारण केवल साधारण टिकट (जनरल द्वितीय श्रेणी टिकट) ही जारी किए जाएंगे। लेकिन मूल भाड़े की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक किराया देना होगा।

यूं तो 22895 दुर्ग-फिरोजपुर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस का शुभारंभ रायपुर से किया गया, लेकिन यह नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह दुर्ग से चलेगी। यह ट्रेन 6 मई (रविवार) को सुबह 7.10 बजे रवाना होकर 7.45 बजे रायपुर पहुंचेगी और अगले दिन सोमवार को दोपहर 1 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। फिरोजपुर से 8 मई (मंगलवार) को रात 12. 20 चलेगी और बुधवार को सुबह साढ़े 5 बजे रायपुर और साढ़े 6 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493