नेमार को खेल में सुधार के लिए बार्सिलोना में रहना चाहिए : काफु

रियो डी जेनेरियो, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी काफु का कहना है कि नेमार को अपनी अपार क्षमता और खेल में सुधार के लिए स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना में ही रहना चाहिए।

नेमार ने 2013-14 में सांतोस से निकलकर बार्सिलोना में कदम रखा था और क्लब के लिए पिछले सत्र में तीन महत्वपूर्ण खिताब जीतने में अहम भूमिका भी निभाई थी।

बार्सिलोना स्ट्राइकर का कई बार यूरोप के कई बड़े क्लबों के साथ नाम जोड़ा गया है। इनमें रियल मेड्रिड, मैनचेस्टर युनाइटेड और पेरिस सेंट-जर्मेन शामिल हैं।

वेबसाइट लॉरियूस डॉट कॉम के अनुसार, काफु ने कहा, “मेरी इच्छा है कि वह बार्सिलोना में ही अपना खेल जारी रखें। बार्सिलोना एक टीम है, जो उनका समर्थन करती है और उनके उज्जवल भविष्य के लिए एक ढांचा प्रदान करती है।”

काफु का मानना है कि अगर नेमार रियो ओलम्पिक 2016 में खेलते हैं, तो ब्राजील इस प्रतियोगिता में पदक जीत सकता है। इससे ब्राजील की साख लौटेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493