छग : रमन सिंह का चीन दौरा बुधवार से

उन्होंने मंगलवार शाम नई दिल्ली रवाना होने से पूर्व विमानतल पर मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में पूंजी निवेश के लिए उद्यमियों को आमंत्रित करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल के साथ चीन की ओर जा रहे हैं।

डॉ. सिंह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल अपनी यात्रा की शुरुआत चीन हेनान प्रांत के जेंगहो से करेगा, जहां वे चीन के दसवें अंतर्राष्ट्रीय निवेश और व्यापार मेले में शामिल होंगे।

इसके बाद हेनान सरकार के साथ छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए करार किया जाएगा। हेनान के दौरे के बाद प्रतिनिधिमंडल बिजनेस मिशन के लिए 9 अप्रैल को शेनजेन जाएगा।

शेनजेन चीन के आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में जाना जाता है। छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल वहां आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स तथा विनिर्माण क्षेत्र की 60 से अधिक कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेगा।

छत्तीसगढ़ के हमारे प्रतिनिधिमंडल का अंतिम पड़ाव हांगकांग होगा, जहां बिजनेस हाउसेस और कोपोर्रेट प्रमुखों से मिलकर छत्तीसगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण, इंजीनियरिंग इलेक्ट्रॉनिक्स सौर उपकरणों और अन्य क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493