हिंसक प्रदर्शन वाले वीडियो पर ट्रंप का ट्वीट

वाशिंगटन, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। रिपब्लिकन पार्टी में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने उस वीडियो पर ट्वीट किया, जिसमें उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन, हिंसा और नाटकीय ढंग से ‘हम लड़ाई लड़ रहे हैं’ कहने से पहले एक कत्ली पुलिस अधिकारी को दिखाया गया है।

सीएनएन टीवी चैनल के अनुसार, वीडियो को एक बड़े व्यापारी ने सोमवार को जारी किया था। इस वीडियो में ट्रंप की शिकागो रैली को रद्द होने के साथ हवाई फायरिंग और विरोधियों के साथ ट्रंप समर्थकों की पहली लड़ाई को श्रृंखलाबद्ध ढंग से दिखाया गया है।

लेकिन ट्रंप की रैली या विरोध को लेकर हवाई गोलीबारी की रपट कभी नहीं मिली।

वीडियो में कहा गया है, “हमलोग लड़ाई लड़ रहे हैं। यह कोई मानने को तैयार नहीं है, लेकिन मानवता खतरे में है।” वीडियो के फूटेज के साथ आवाज की पहचान अभिनेता मार्टिन शीन की आवाज के रूप में की जा सकती है।

वीडियो में यह भी कहा गया है, “खास तौर पर एक आदमी मानवता और हमारे अस्तित्व पर खतरे के बीच खड़ा हो सकता है।”

ये बातें ‘मास इफेक्ट 2’ वीडियो गेम में मार्टिन शीन की आवाज (वायस ओवर) से निकाली गई हैं।

मूलत: यह वीडियो गत सप्ताह ‘ट्रंप इफेक्ट’ नामक अकाउंट से विड्मे वेबसाइट पर चढ़ाया गया था।

ट्रंप की सोशल मीडिया के निदेशक डैन स्केविनो ने भी सोमवार रात ट्विटर पर इस वीडियो को साझा किया।

वीडियो में अजीबो-गरीब दृश्य है। इसमें डेमोक्रेटिक पार्टी में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के दौड़ में आगे चल रहीं हिलेरी क्लिंटन को हंसते हुए, राष्ट्रपति बराक ओबामा को वजन उठाते हुए और चंद्रमा पर उतरने की तस्वीरें भी दिखाई गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493