नेमार जरूर जीतेंगे बैलन डी ऑर : पिएरो

लंदन, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी डेल पिएरो ने शुक्रवार को कहा कि बार्सिलोना के लिए खेलने वाले ब्राजीली स्टार नेमार के सामने शानदार भविष्य है। उन्होंने साथ ही कहा कि एक दिन नेमार फुटबाल का शीर्ष पुरस्कार- बैलन डी ऑर जरूर जीतेंगे।

पिछले साल नेमार फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की दौड़ में तीसरे स्थान पर रहे थे। उनसे आगे लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो थे।

समाचार एजेंसी एफे ने वेबसाइट गोल डॉट कॉम को डेल पिएरो द्वारा दिए गए बयान के हवाले से लिखा है, “नेमार के सामने शानदार भविष्य है, वह बैलन डी ऑर जरूर जीतेंगे।”

उनसे जब पूछा गया कि वह मेसी और रोनाल्डो में से किसे चुनेंगे, तो उन्होंने कहा, “मैंने अपने जीवन में इसका जवाब नहीं दिया है क्योंकि यह काफी मुश्किल भी है और सरल भी।”

उन्होंने कहा, “मैं अपनी आंखें बंद करूंगा और जो मेरे लिए अच्छा होगा उस एक को चुन लूंगा। दोनों ही शानदार खिलाड़ी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493