अंगमलि (केरल), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल में एक 81 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने कमरे का एयर कंडीशनर इस्तेमाल करने से नाराज होकर पत्नी और बेटे की हत्या कर दी।
बताया जाता है कि वह एसी के कारण बढ़ते बिजली के बिल से परेशान थे, जिसका भुगतान उनकी पेंशन से होता था। परिवार की आजीविका का एकमात्र स्रोत भी उनका पेंशन ही था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी पॉल घर में कुछ समय से परिवार के सदस्यों द्वारा कमरे का एयरकंडीशनर इस्तेमाल करने के कारण बढ़ते बिजली के बिल को लेकर मुसीबत चल रहे थे।
अधिकारी ने बताया, “बिजली का बिल बढ़ रहा था और घर की आय का एकमात्र स्रोत उसकी पेंशन ही थी।”
पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपनी पत्नी और बेटे को एसी चलाकर सोते देख पॉल क्रोधित हो गए और उन्होंने दोनों पर लोहे की एक छड़ से हमला कर दिया।
उनके बेटे थॉमस की मौके पर ही मौत हो गई, जो बेरोजगार था, जबकि पत्नी मैरी ने अस्पाल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद पॉल ने खुद ही अपने रिश्तेदारों को बुलाकर बता दिया कि क्या हुआ?
उसके रिश्तेदार और पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंचे, पॉल आत्महत्या करने वाले थे, लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोक दिया गया।
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath