पटना, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शनिवार को ‘वीरमणि सामाजिक न्याय सम्मान’ से सम्मानित किया गया। ेउन्हें यह पुरस्कार सामाजिक मुद्दों को लेकर संघर्ष करने और समाज के वंचित वर्गो के न्यायपूर्ण विकास सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है।
वीरमणि सम्मान ‘पेरियार इंटरनेशनल संस्था’ की तरफ से सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले लोगों को दिया जाता है। नीतीश को संस्था के डॉ़ क़े वीरमणि ने सम्मानित किया।
पुरस्कार पाने के बाद नीतीश कुमार ने कहा, “इस अवार्ड से मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। देश के सामने कोई ज्वलंत समस्या हो तो मैं चुप नहीं रह सकता।”
बिहार विधान परिषद के सभागार में आयोजित इस सम्मान समारोह में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी व विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सहित कई नेता और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नीतीश से पहले यह पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री वी़ पी़ सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केशरी और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को दिया जा चुका है।
dharmpath.com dharmpath