नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के संविदा शिक्षकों ने सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) योजना के तहत अपनी सेवा समाप्त करने के विरोध में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर शनिवार को प्रदर्शन किया।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा पद को कथित तौर पर खत्म करने के बाद एसएसए योजना के तहत सेवा दे रहे 1,920 शिक्षकों की सेवा 31 मार्च को समाप्त कर दी गई।
दिल्ली सरकार ने हालांकि शिक्षकों से कहा है कि उन्हें अतिथि शिक्षकों के रूप में सेवा प्रदान करने की अनुमति होगी।
सिसोदिया के पास ही शिक्षा मंत्रालय है।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “प्रदर्शनतकारी सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे और सेवा स्थायी करने की मांग कर रहे थे। हमने उप मुख्यमंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे लगभग 100 प्रदर्शकारियों को हिरासत में लिया है। उन्हें तिलक मार्ग थाने ले जाया गया है।”
dharmpath.com dharmpath