नेशनल कांफ्रेंस का कश्मीर विधानसभा से बहिर्गमन

जम्मू, 17 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बर्फबारी को ‘प्राकृतिक आपदा’ बताने के लिए उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह की आलोचना करते हुए नेशनल कांफ्रेंस के सदस्यों ने मंगलवार को राज्य विधानसभा से बहिर्गमन किया।

सिंह ने विधानसभा में कहा कि बर्फबारी के बाद कश्मीर घाटी में 80 प्रतिशत विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

लेकिन अली मुहम्मद सागर के नेतृत्व में नेशनल कांफ्रेंस के विधायकों ने सिंह के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि घाटी में केवल 10 प्रतिशत विद्युत आपूर्ति बहाल हुई है।

सिंह के पास उर्जा विकास विभाग है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493