नेशनल फ्रीडम पार्टी का पहला अधिवेशन 3 अक्टूबर को

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। देश में परम्परागत राजनीति के तौर-तरीकों में बदलाव का शंखनाद करने आ रही नवगठित नेशनल फ्रीडम पार्टी का एक अक्टूबर को होने वाला अधिवेशन अब तीन अक्टूबर को होगा।

पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, पार्टी नेतृत्व ने यह फैसला उड़ी में भारतीय सेना के उन 18 जवानों और अधिकारियों की शहादत के चलते लिया है, जिन्होंने मातृभूमि पर अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था।

बयान के अनुसार, नेशनल फ्रीडम पार्टी के इस पहले अधिवेशन में पार्टी के अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं के नामों की घोषणा के साथ-साथ उसकी रीति-नीतियों सहित देश की राजनीति की दशा और दिशा बदलने का रोड मैप तैयार किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493