भोपाल, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं को कथित तौर पर फंसाने की साजिश रचने का मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस जवानों के साथ धक्का-मुक्की

हुई और बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर बदले की भावना का आरोप लगाते हुए रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने की कोशिश की, जिस पर उनकी पुलिस से झड़प भी हुई।
कांग्रेस नेता पी. सी. शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि उनके नेताओं के खिलाफ रची जा रही साजिश के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं से बुरा बर्ताव किया है।
नगर पुलिस अधीक्षक सलीम खान के नेतत्व में मौजूद पुलिस जवानों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि रोशनपुरा क्षेत्र प्रदर्शन निषिद्घ क्षेत्र है और यहां निषेधाज्ञा लागू है, लिहाजा बिना अनुमति के प्रदर्शन करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका गया और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath