नेशन्स लीग : केन के गोल से जीता इंग्लैंड

लंदन, 19 नवंबर (आईएएनएस)। हैरी केन की ओर से किए गए गोल के दम पर इंग्लैंड ने क्रोएशिया को मात देकर नेशन्स लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात वेम्बले स्टेडियम में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 2-1 से मात दी।

दोनों टीमों के बीच पहले हाफ में एक भी गोल नहीं हुआ। इसके बाद, दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच रोमांचक खेल देखा गया। आंद्रेज क्रामरिक ने 57वें मिनट में गोल कर क्रोएशिया का खाता खोला।

इसके बाद, 78वें मिनट में जे लिंगार्ड ने गोल कर इंग्लैंड का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद, 58वें मिनट में केन ने गोल कर इंग्लैंड को क्रोएशिया के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाई।

वेम्बले स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मिली जीत इंग्लैंड के लिए खास है, क्योंकि इंग्लैंड को लगभग एक दशक से भी अधिक समय के बाद इस स्टेडियम में जीत मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493