हनोई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। वियतनाम में इस सप्ताहांत तूफान तोराजी के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 14 लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
हनोई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। वियतनाम में इस सप्ताहांत तूफान तोराजी के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 14 लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
समाचार सिन्हुआ के मुताबिक, भारी बारिश और बाढ़ के चलते ना त्रांग शहर के हवाईअड्डे की ओर जाने वाली सड़क सहित कई सड़कें जलमग्न हैं।
बाढ़ और भूस्खलन के चलते 12 घरों को भी नुकसान पहुंचा है, कई लोग घायल हुए हैं और जलाशयों में जल स्तर काफी बढ़ गया है।
साल 2017 में आए तूफान के चलते वियतनाम में 386 लोग मारे गए थे, 600,000 से ज्यादा घर नष्ट हो गए थे और करीब दो अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ था।
dharmpath.com dharmpath