नेस्ले ने नए विज्ञापन के साथ भारत में 100 साल का जश्न मनाया

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। मैगी नूडल पर सर्वोच्च न्यायालय से कुछ सप्ताह पहले 640 करोड़ रुपये का नोटिस मिलने के बाद स्विट्जरलैंड की कंपनी नेस्ले ने अपने नए विज्ञापन में भारत में 100 वर्षो की अपनी कारोबारी उपस्थिति पर जश्न मनाया, हालांकि विज्ञापन में मैगी नूडल नहीं दिखाया गया है।

92 सैकेंड का यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। विज्ञापन का शीर्षक है ‘नेस्ले : 100 वर्ष से भारतीय जीवन का हिस्सा’।

वीडियो में दर्शकों को 1912 में कंपनी के भारतीय बाजार में प्रवेश की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन में देश की आजादी और राकेश शर्मा की अंतरिक्ष यात्रा जैसी महत्वपूर्ण तिथियों के साथ मिल्कमेड, नेस्कैफे, मिल्की बार, किट कैट, नेस्ले का दूध और दही जैसे उत्पाद दिखाए गए हैं।

वीडियो में हालांकि सबसे प्रमुख उत्पाद मैगी नूडल नहीं दिखाया गया है। उद्योग नियामक द्वारा पांच जून को उत्पाद पर पाबंदी लगाने के बाद कंपनी ने मैगी को बाजार से वापस ले लिया था। मैगी में सीसा और मोनोसोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) की मात्रा सीमा से अधिक पाए जाने पर पाबंदी लगाई गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493