जापान में बुजुर्गो की संख्या रिकार्ड स्तर पर

टोक्यो, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। जापान में 65 साल या इससे अधिक उम्र के लोगों की संख्या रिकार्ड 3.38 करोड़ या कुल आबादी का 26.7 फीसदी पहुंच गई है।

समाचार एजेंसी एनएचके के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने कहा है कि जापान में 65 वर्ष या इससे अधिक उम्र के 3.384 करोड़ लोग रह रहे हैं।

यह संख्या गत वर्ष की समान अवधि के आंकड़े से 8,90,000 अधिक है। बुजुर्गो की आबादी में 1.462 करोड़ पुरुष और 1.921 करोड़ महिलाएं हैं।

जापान की कुल आबादी में वृद्धों का अनुपात 26.7 फीसदी हो गया है, जो साल-दर-साल आधार पर 0.8 प्रतिशतांक अधिक है।

80 वर्ष या इससे अधिक वय के लोगों की संख्या भी 3,80,000 बढ़कर 1.002 करोड़ हो गई है। पहली बार यह संख्या एक करोड़ से अधिक हुई है।

मंत्रालय ने आगे कहा कि कामकाजी वृद्धों की संख्या भी लगातार 11वें साल बढ़ते हुए 2014 में नए रिकार्ड स्तर 68.1 लाख पर पहुंच गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493