बिन्हाई न्यू एरिया के आवासीय प्रबंधन ब्यूरो द्वारा सोमवार को जारी बयान के मुताबिक, क्षति की गंभीरता के आधार पर सभी अपार्टमेंट का आकलन किया जाएगा और घर के मालिकों को आर्थिक मदद दी जाएगी। घरों की मरम्मत कराने वाले लोगों को औसतन 10,000 युआन दिए जाएंगे लेकिन जो लोग अपने अपार्टमेंट का पुनर्निर्माण कराना चाहते हैं उन्हें कोष से प्रति वर्गमीटर के आधार पर लगभग 10,000 युआन दिए जाएंगे।
सरकार ने इस काम के लिए चार आकलन कंपनियों को नियुक्त किया है। संपत्ति के मूल्य के हिसाब से अतिरिक्त 30 प्रतिशत की राशि मालिकों को मुआवजे के तौर पर की जाएगी। यदि औसत मुआवजे से लोगों के घरों की क्षतिपूर्ति नहीं होती तो वे और आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं।
गौरतलब है कि तिआनजिन के गोदाम में 12 अगस्त को रात लगभग 11.30 बजे दो विस्फोट हुए थे। इस गोदाम में भारी मात्रा में विषाक्त रसायन रखा हुआ था। इन विस्फोटों में 160 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
dharmpath.com dharmpath