पवार ने डालमिया के निधन पर जताया शोक

मुंबई, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार ने दिग्गज खेल प्रशासक जगमोहन डालमिया के निधन पर शोक व्यक्त किया और आईसीसी में विकसित देशों के दबदबे को खत्म करने का श्रेय दिया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में डालमिया के चिर प्रतिद्वंद्वी पवार ने डालमिया के निधन पर ट्वीट कर शोक जाहिर की।

आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष और बीसीसीआई के अध्यक्ष डालमिया का रविवार की शाम कोलकाता के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

पवार ने ट्वीट किया, “डालमिया के निधन की खबर सुनकर मैं बेहद दुखी हूं। उन्हें हमेशा तीसरी दुनिया के देशों के पहले प्रतिनिधि के तौर पर आईसीसी अध्यक्ष बनने के लिए याद किया जाएगा।”

पवार ने बीसीसीआई को विश्व क्रिकेट के सबसे ताकतवर बोर्ड के तौर पर स्थापित करने के लिए भी डालमिया की सारहना की।

उन्होंने लिखा, “उन्होंने खेल जगत में बीसीसीआई को एक ताकतवर खेल बोर्ड के रूप में स्थापित किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493