नेहरू जैकेट को फैशन बना रहे मोदी : शांतनु

मुंबई, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। लोकप्रिय डिजाइनर जोड़ी शांतनु और निखिल के शांतनु मेहरा का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर पारंपरिक नेहरू जैकेट को फैशन में लेकर आ रहे हैं।

शांतनु ने आईएएनएस से कहा, “हमारे प्रधानमंत्री मोदी नेहरू जैकेट को फैशन में लेकर आए हैं। अधिकांश नेता या तो पश्चिमी परिधान पहनते रहे हैं या फिर खादी का कुर्ता। वे इस प्रकार के पारंपरिक परिधान नहीं पहनते।”

शांतनु ने कहा, “मुझे लगता है कि जिस प्रकार मोदी नेहरू जैकेट पहन रहे हैं, वह कई युवाओं को प्रभावित करता है।”

शांतनु और निखिल की लोकप्रिय डिजाइनर जोड़ी को उनके फैशन में इतिहास और विरासत के साथ आधुनिक चीजों के मेल के लिए जाना जाता है। उन्होंने हाल ही में कश्मीरियात 1990 पुरुष परिधान संग्रह जारी किया है।

पिछले साल उन्होंने भारत और पाकिस्तान के विभाजन की थीम पर काम किया था। उनके इस थीम पर डिजाइन किए गए परिधानों में कश्मीर की संस्कृति की झलक साफ नजर आ रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493