सलमान के अनुरोध पर राम चरण को प्रशिक्षित किया : राकेश उडियर

चेन्नई, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर राकेश उडियर ने तेलुगू एक्शन अभिनेता राम चरण को उनकी आगामी फिल्म ‘ध्रुव’ के लिए सुपरस्टार सलमान खान के विशेष अनुरोध पर प्रशिक्षित किया।

चेन्नई, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर राकेश उडियर ने तेलुगू एक्शन अभिनेता राम चरण को उनकी आगामी फिल्म ‘ध्रुव’ के लिए सुपरस्टार सलमान खान के विशेष अनुरोध पर प्रशिक्षित किया।

‘सुल्तान’ में सलमान और ‘दंगल’ में आमिर को प्रशिक्षित कर चुके राकेश ने बताया, “मैंने कभी किसी को अपने शरीर के लिए इतना समर्पित नहीं देखा है, लेकिन राम चरण एक अपवाद हैं। सलमान सर ने मुझे उनकी मदद करने के लिए कहा था। मैंने चरण को प्रशिक्षित करने के लिए हैदराबाद के लिए उड़ान भरने से पहले आमिर खान सर से भी परामर्श लिया था।”

‘ध्रुव’ में चरण ने फिल्म के शीर्षक गीत ‘ध्रुव ध्रुव’ के लिए एक बेहतरीन काया पाने के उद्देश्य से उडियर से प्रशिक्षण लिया।

इस गीत का नृत्य निर्देशन मुंबई के बॉस्को मार्टिस ने किया है।

सुरेंद्र रेड्डी द्वारा निर्देशित यह फिल्म पिछले साल की तमिल हिट ‘थानी ओरूवन’ की आधिकारिक रीमेक है।

राम चरण इस फिल्म में एक आईपीएस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। इसमें राकुल प्रीत सिंह और अरविंद स्वामी भी शामिल हैं। यह शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493