नेहा कक्कड़ की आवाज मेरे चेहरे पर मुस्कान लाती है : कृति

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृति सैनन का कहना है कि गायिका नेहा कक्कड़ की आवाज उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेर देती है।

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृति सैनन का कहना है कि गायिका नेहा कक्कड़ की आवाज उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेर देती है।

आगामी फिल्म ‘राब्ता’ के सह-कलाकार सुशांत सिंह राजपूत के साथ बच्चों के गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा लीटल चैंप्स सीजन 6’ में फिल्म के प्रचार के लिए पहुंचीं कृति ने कहा, “यहां बहुत कम गायक हैं, जिनकी मुस्कुराहट आप उनके गायन के जरिये महसूस करते हैं। मैं जब कभी नेहा कक्कड़ को सुनती हूं, मेरे चेहरे पर मुस्कान बिखर जाती है।”

इस शो में नेहा, गायक जावेद अली और बॉलीवुड संगीतकार-गायक-अभिनेता हिमेश रेशमिया के साथ मेंटोर के रूप में नजर आती हैं।

टेलीविजन चैनल जीटीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो के युवा प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए सुशांत ने कहा, “बच्चे जिस पवित्रता और मासूमियत के साथ गाते हैं, यही वह विशेषता है जो एक महान कलाकार को एक अच्छे कलाकार से अलग करती है।”

‘सा रे गा मा पा लीटल चैंप्स सीजन 6’ में सुशांत और कृति की उपस्थिति वाले एपिसोड का प्रसारण शनिवार को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493