भोपाल, 26 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह से ही मौसम साफ है और धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कहीं बौछारें पड़ने तो कहीं लू चलने की चेतावनी जारी की है।
राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान धार, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, सतना में बौछारें पड़ी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घ्ांटों में जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल संभागों के अलावा राजगढ़, धार और उमरिया जिलों में लू अपना असर दिखा सकती है। इसके अलावा कई स्थानों पर गरज-चमक के बीच बौछारें पड़ सकती हैं।
राज्य के तापमान में बदलाव का क्रम जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री, इंदौर का 23.5 डिग्री, ग्वालियर का 26.5 डिग्री और जबलपुर का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल का गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री, इंदौर का 42.5 डिग्री, ग्वालियर का 43 डिग्री और जबलपुर का 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath