डिब्रूगढ़, 26 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह असम पहुंच गए हैं। वह यहां नदी के ऊपर बनने वाले देश के सबसे बड़े पुल का उद्घाटन करेंगे।
मोदी राज्य के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हैं। यहां हवाईअड्डे पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया।
मोदी तुरंत धौला के लिए निकल गए, जहां वह धौला-सादिया पुल का उद्घाटन करेंगे।
dharmpath.com dharmpath