नैनपुर–केवलारी रेलखंड पर बड़ा हादसा, पटरी से उतरी शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस

सिवनी-मध्य प्रदेश के नैनपुर केवलारी रेलखंड पर शुक्रवार दोपहर शहडोल से नागपुर जा रही शहडोल नागपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11754) के ब्रेकवान (गार्ड कोच) के पहिए पटरी से उतर गए। घटना करीब दोपहर 12:30 बजे नैनपुर और खैररांजी स्टेशन के बीच जंगल क्षेत्र में हुई। अचानक हुए इस हादसे के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया और किसी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन अपने निर्धारित समय पर सामान्य गति से नागपुर की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान नैनपुर से आगे बढ़कर केवलारी की दिशा में पहुंचते ही अचानक तेज आवाज के साथ जोरदार झटका लगा। झटके के कारण ट्रेन के पिछले हिस्से में लगे ब्रेकवान के पहिए पटरी से उतर गए। ट्रेन के भीतर अचानक हुई तेज हलचल से यात्रियों में घबराहट फैल गई और कई डिब्बों में चीख पुकार मच गई।

 

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493